प्रोटीन शरीर को निर्माण करने वाले सबसे महत्वपूर्ण तत्वों में से एक है। एक स्वस्थ मानव शरीर में लगभग 62% पानी 16% प्रोटीन 6% खनिज और 1% से कम कार्बोहाइड्रेट थोड़ी मात्रा में विटामिन और कुछ अन्य पदार्थ होते हैं।
10 सबसे ज्यादा प्रोटीन युक्त घटक
प्रोटीन हमारे शरीर में बालों मांसपेशियों त्वचा हड्डियों नाखूनों और रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है रूटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर के संतुलन को बनाए रखने के लिए जरूरी है। प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।
यह जानिए- बुखार क्या है और हमें क्यों आता है?
ऐसे में अक्सर लोग मानते हैं। कि प्रोटीन के लिए 'अंडा' सबसे बेहतर जरिया है। लेकिन आप भी जानिए कि कुछ फूड के बारे में जिन में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है।आज हम जानेंगे कि सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होता है।
1) सोयाबीन
सोयाबीन मीट (मास) और अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन युक्त आहार है। प्रोटीन के अलावा सोयाबीन विटामिन बी कंपलेक्स विटामिन और खनिज पदार्थों से भी भरपूर होता है। इसके अलावा सोयाबीन फाइबर से भी भरपूर होता है। तो 100 ग्राम सोया चंक्स में करीब 50 ग्राम प्रोटीन होता है।
2) पनीर
पनीर दूध से बने सभी प्रोडक्ट स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। जो कि हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करते हैं। पनीर भी दूध से ही तैयार होता है। और इसमें प्रोटीन साथ और फैट पाया जाता है। 100 ग्राम पनीर में 18 ग्राम के आसपास प्रोटीन होता है।
3) मूंग की दाल
मूंग की दाल प्रोटीन की कमी पूरी करने का एक बहुत ही सस्ता साधन है। क्योंकि मूंग की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है सिर्फ 100 ग्राम मूंग की दाल में करीब 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
4) बादाम
बादम बेहतरीन किस्म के फ्लैट के साथ भरपूर प्रोटीन से युक्त होता है। 100 ग्राम बादाम में लगभग 21 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
5) काजू
काजू यूं तो काजू के कई फायदे हैं। और यह वजन बढ़ाने के लिए भी सहायक है। साथ ही यह प्रोटीन से भरपूर होता है। सिर्फ 100 ग्राम काजू में करीब 553 कैलरी 44 ग्राम सोंठ और करीब 18 ग्राम प्रोटीन होता है।
6) दूध
दूध सिर्फ शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करके हड्डियों को मजबूत करता है। बल्कि यह प्रोटीन से भी भरपूर होता है। 1 लीटर दूध में करीब 40 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
7) अंकुरित अनाज
अंकुरित अनाज भी प्रोटीन सेवन का एक बेहतरीन जरिया है। एक कप अंकुरित अनाज में करीब 15 ग्राम प्रोटीन होता है।
8) मूंगफली
यूं तो मूंगफली में फैट पाया जाता है। लेकिन यह प्रोटीन से भरपूर होती है। सिर्फ 100 ग्राम मूंगफली में करीब 26 ग्राम प्रोटीन होता है।
9) चना
चना नासिर प्रोटीन बल्कि फाइबर से भी भरपूर होता है। इसे भिगोकर उबालकर या फ्राई करके भी खा सकते हैं। 100 ग्राम चने में करीब 15 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
10) दही
दूध से बनी हर चीज में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है। और इसीलिए दही भी प्रोटीन का एक बेहतर जरिया है। 100 ग्राम दही में करीब 11 ग्राम प्रोटीन होता है।
यह जानिए- RO का पानी मीठा क्यों लगता है?
लेकिन हां बिना सोचे ज्यादा प्रोटीन के सेवन से नुकसान हो सकता है उस प्रोटीन का कितना सेवन करना चाहिए या आपकी उम्र आपका वजन और दिनचर्या पर निर्भर करता है। सही मात्रा में प्रोटीन के सेवन से जुड़ी जानकारी आप अपने चिकित्सक से ले इसी के साथ यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें लिख करके जरूर बताइए... धन्यवाद
No comments:
Post a Comment